गुड़गांव, जनवरी 6 -- गुरुग्राम। बसई गांव के पास मंगलवार सुबह सड़क किनारे एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान रमा गार्डन निवासी संजय शर्मा के रूप में हुई है, जो डीपीजी ग्रुप ऑफ कॉलेज के बाहर कैंटीन चलाते थे और डस्ट सप्लाई का काम भी करते थे। सड़क पर काफी खून बिखरा हुआ था और मृतक के सिर पर चोट के गहरे निशान थे। मृतक के भाई पंकज शर्मा ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। पंकज के अनुसार सोमवार को कैंटीन के बाहर कुछ युवकों के बीच आपसी झगड़ा हुआ था। इनमें से एक पक्ष के लोग संजय के पास आए और झगड़े की सीसीटीवी फुटेज की मांग की। संजय ने यह कहते हुए फुटेज देने से मना कर दिया कि इससे विवाद और बढ़ जाएगा। परिजनों का आरोप है कि फुटेज न देने पर युवकों ने संजय को देख लेने की धमकी दी थी। घर से निकलने के थोड़ी देर बाद ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.