बुलंदशहर, दिसम्बर 17 -- बुलंदशहर। नगर क्षेत्र के मोहल्ला रूकनसराय में एक कैंटीन में दबंगों ने दो भाईयों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। एक भाई के सिर पर कार की चाबी से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया गया। लोगों को एकत्र होते देखकर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। नगर पुलिस ने 9 नामजद एवं अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली में मोहल्ला रूकनसराय मनिहारों वाला कुंआ निवासी पीड़ित शारिक ने तहरीर देकर बताया कि 12 दिसंबर की शाम को वह अपनी भाभी को देखने के लिए हॉस्पिटल जा रहा था। मोहल्ले में ही एक होटल के नजदीक कैंटीन में सात-आठ युवकों द्वारा उसके छोटे भाई इमरान के साथ मारपीट की जा रही थी। इस पर उसने मौके पर पहुंचकर अपने भाई को बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि हमलावरों में शा...