बिजनौर, मई 4 -- राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पार करने के दौरान कैंटर ने दिव्यांग युवक को रौंद डाला। हादसे में युवक ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अमाननगर निवासी कौशल कुमार पुत्र मनफूल सिंह 28 वर्ष के परिजन शादी का सामान खरीदकर घर वापस जा रहे थे। कौशल कुमार बादीगढ़ से थाना क्षेत्र जिकरीवाला की ओर आ रहा था। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव शिवपुरी उर्फ सौंपरी के समीप पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रहे कैंटर ने दिव्यांग कौशल को रौंद डाला। हादसे में गम्भीर रूप से घायल युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक सहित शव को कब्जे में लेने के बाद पंचायत नामा भरकर शव पोस्टमार्टम के भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.