मुरादाबाद, नवम्बर 29 -- मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दलपतपुर अलीगंज मार्ग पर शनिवार सुबह 5 वर्षीय बच्चे को आयसर कैंटर ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चा अपनी दादी के साथ परचून की दुकान से नाश्ते का सामान लेकर घर लौट रहा था। सूचना पर पुलिस पहुंची तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव परिजनों को सौंप दिया। थाना मूंढापांडे के गांव मिलक बृजपुर आशा निवासी भूरा का 5 बर्षीय बीटा मोहम्मद अरहम शनिवार सुबह 8:00 बजे अपनी दादी शरीफन के साथ नाश्ते का सामान लेकर दुकान से घर लौट रहा था। उसी दौरान काशीपुर की ओर से आ रहे आयसर कैंटर ने बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे की जानकारी पाकर परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे कैंटर और चालक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.