हापुड़, जनवरी 25 -- थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नए बाईपास स्थित कुचेसर चौपला पर कैंटर ने बाइक सवार भाइयों को टक्कर मार दी। एक भाई की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक भाई की गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने कैंटर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार जिला अमरोहा थाना हसनपुर के गांव सिहाली जागीर निवासी दिल हसन पुत्र मासूम और उसका भाई सैफ अली बाइक से सवार होकर रविवार की देर शाम वापस घर को लौट रहे थें। जैसे ही वह बाइक लेकर नए बाईपास स्थित कुचेसर चौपला पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे नागालैंड नंबर के कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान चालक कैंटर मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सड़क हादसे की सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिश...