रुद्रपुर, जून 13 -- अल्मोड़ा। कोसी के पास गुरुवार को एक कैंटर चालक ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को सूचना मिली थी कि एक कैंटर ने पिकअप को टक्कर मार दी है। घटनास्थल कोसी के पास होने पर मौक पर एसओ कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची। कैंटर चालक से पूछताछ में उसने अपना नाम आनंद सिंह निवासी तुंगेश्वर थराली, चमोली बताया। संदिग्धता मिलने पर चालक की एल्कोमीटर से जांच की गई, जिसमें वह शराब के नशे में मिला। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कैंटर को सीज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.