अमरोहा, फरवरी 9 -- बछरायूं, संवाददाता। तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से किसान की मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर पट्टी निवासी शूरवीर सिंह पेशे से किसान थे। रविवार रात करीब दस बजे वह किसी काम से गिल अस्पताल के पास पहुंचे। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज गति कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह दूर जा गिरे व गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि मामले में मृतक के पुत्र भूपेंद्र की तहरीर पर अज्ञात चालक पर रिपोर्ट दर्ज की है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.