संभल, दिसम्बर 16 -- थाना बहजोई क्षेत्र के पंवासा-कैला देवी मार्ग पर मंगलवार को मध्य गंगा नहर के किनारे अनियंत्रित और तेज रफ्तार कैंटर ने ओवरटेक करते समय बाइक सवार रोजगार सेवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया। वहीं ग्रामीणों ने कैंटर को पकड़ लिया। थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव लहर शीश निवासी गामा सिंह पुत्र विद्याराम (50) पंवासा ब्लॉक से बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे कैंटर ने लापरवाही से ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने दौड़कर चालक सहित कैंटर को पकड़ लिया और पंवासा पुलिस चौकी के हवाले कर दिया। दुर्घटना की सूचना ...