गुड़गांव, फरवरी 11 -- गुरुग्राम। एसपीआर चौकी के पास मंगलवार रात सड़क हादसे में एक प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई। मूल रूप से रेवाड़ी के पाली गांव के रहने वाले 34 वर्षीय सचिन, जो फिलहाल सेक्टर-86 की एक सोसाइटी में रह रहे थे, अपनी बुलेट बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह अमेरिकन एक्सप्रेस कंपनी के सामने पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कैंटर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। वहीं, दूसरे सड़क हादसे में राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले 35 वर्षीय शेर सिंह की जान चली गई। शेर सिंह बिनौला स्थित एक निजी कंपनी में काम करते थे और वहीं किराए पर रहते थे। मंगलवार रात जब वह हाईवे किनारे पैदल चल रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। लहूलुहान हालत मे...