नैनीताल, जनवरी 3 -- भवाली। कैंची धाम में शनिवार को भी आस्था का सैलाब उमड़ा। प्रबंधक प्रदीप साह ने बताया कि दिनभर में करीब 19 हजार श्रद्धालुओं ने नीब करौरी बाबा के दर्शन किए। बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से भवाली-भीमताल से शटल सेवा चलाई गई। पुलिस प्रशासन के अनुसार व्यवस्था रविवार तक नियमित रूप से जारी रहेगी। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि भीड़ की स्थिति को देखते हुए आगे भी शटल सेवा संचालित की जाएगी। दिल्ली, लखनऊ समेत विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पुलिस व प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्देशों का पालन करने व शटल सेवा का उपयोग करने अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...