अल्मोड़ा, फरवरी 1 -- उत्तराखंड के अल्मोड़ा के बाड़ेछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर दिल्ली से घूमने आए परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल है। कार बेकाबू होकर खाई में लुढकते हुए नीचे दूसरी सड़क पर उल्टा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि दंपति के शव वाहन के अंदर ही फंसे रह गए। पहले पुलिस और स्थानीय लोगों ने लोहे के सब्बल से वाहन के दरवाजे तोड़कर शव निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद मौके पर जेसीबी बुलानी पड़ी। धौलछीना थाना पुलिस के अनुसार, दिल्ली के महरौली मंगलपुरी निवासी 75 वर्षीय प्रणब राय अपनी 72 वर्षीय पत्नी शुभी राय और 52 साल के बेटे सिद्धार्थ राय के साथ उत्तराखंड घूमने आए हुए थे। शनिवार सुबह कैंची धाम में दर्शन करने किए और फिर वहां से 250 किमी दूर मुनस्यारी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.