नैनीताल, जनवरी 2 -- भवाली। कैंची धाम में निर्माणाधीन चार सौ वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग का लिंटर डाले जाने पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने खुशी व्यक्त की है। शुक्रवार को व्यापार मंडल की ओर से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को 21 किलो लड्डू बांटे गए। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी ने जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा, कि प्रशासन द्वारा पार्किंग निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, जिससे भविष्य में कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से राहत मिलेगी और स्थानीय व्यापार को भी लाभ होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...