हल्द्वानी, जून 10 -- भवाली। अल्मोड़ा हाइवे स्थित कैंची धाम में हर दिन बढ़ रही भीड़ जाम का सबब बनते जा रही है। जिससे सड़क से गुजर है वाहनों के पहिये थम रहे है। मंगलवार को देश विदेश से आये लोगो ने नीब करौरी बाबा के दर्शन किये। वही श्रद्धालुओं के लिए बना रहे बन रहे पाथवे के निर्माण से भी लोग सड़क में चलने को मजबूर है। वही सोमवार को डीएम ने 12 जून तक पाथवे को तैयार करने के निर्देश दिए है। जिससे मंगलवार को काम और तेजी के साथ होता दिखाई दिया। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि स्थापना दिवस नजदीक आने के साथ बाबा के भक्तो की संख्या हर दिन बढ़ रही है। सभी को सेनिटोरियम के बाद शटल सेवा से कैंची धाम छोड़ा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.