नैनीताल, मई 14 -- भवाली। कैंची धाम क्षेत्र में दुकानों के आगे अतिक्रमण पर प्रशासन ने बुधवार को कार्रवाई की। जेसीबी चलाकर अतिक्रमण ध्वस्त किया गया। आनन-फानन में लोगों ने दुकानों के आगे रखा अपना सामान हटाया। एसडीएम तुसार सैनी के नेतृत्व में विभिन्न विभागों की टीम ने मिलकर अतिक्रमण हटाया। एसडीएम ने कहा कि 4 दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया है। कुछ दुकानदारों ने समय मांगा है। जो लोग खुद अपना अतिक्रमण नहीं हटाएंगे, उन्हें जेसीबी से हटाया जाएगा। करीब 8 से 10 दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाया जाना है। इसके बाद पाथ वे बनाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.