नैनीताल, जनवरी 3 -- भवाली। कैंची धाम दर्शन के लिए आई एक महिला श्रद्धालु का मोबाइल फोन गुम हो गया। जिसे मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने खोजकर उन्हें लौटाया। दिल्ली निवासी मनीषा गुप्ता का शनिवार को धाम में मोबाइल कहीं गुम हो गया। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने महिला से जानकारी लेकर मंदिर परिसर में मोबाइल की तलाश शुरू की। कुछ समय की खोजबीन के बाद मोबाइल ढूंढ लिया गया। मोबाइल वापस पाकर महिला ने राहत की सांस ली और सुरक्षाकर्मियों का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...