नैनीताल, फरवरी 23 -- भवाली। सिने अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने रविवार को कैंची धाम में नीब करौरी बाबा के दर्शन किए। यहां उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ कर देश की सुख शांति के लिए प्रार्थना की। प्रसिद्ध कैंची धाम में फिल्मी सितारों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। रविवार को यहां पहुंची अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह, प्रधान पंकज निगलटिया से मंदिर की दिनचर्या पर चर्चा की। कहा कि उन्होंने बाबा के बारे में सुना था, पहली बार दर्शन करने का मौका मिला है। मंदिर आकर मन को शांति मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.