नैनीताल, फरवरी 7 -- भवाली, संवाददाता। कैंची धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए अर्थ एवं सांख्या विभाग व पर्यटन विभाग ने क्षेत्र की भार वहन क्षमता का सर्वे शुरू कर दिया है। जिसके तहत धाम क्षेत्र में मौजूदा सुविधाओं और भविष्य में किए जाने वाले विकास कार्यों का आंकलन किया जा रहा है। सर्वे में पार्किंग व्यवस्था, मेडिटेशन सेंटर, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर अध्ययन किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। श्री कैंची धाम तहसील की एसडीएम मोनिका ने बताया कि सर्वे का उद्देश्य यह जानना है कि भविष्य में धाम क्षेत्र में किन-किन सुविधाओं की आवश्यकता होगी। शनिवार को मंदिर में हुई बैठक में मंदिर अध्यक्ष ओपी बिंद्रा, एसडीएम मोनिका, एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा, अर्थ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.