नैनीताल, जनवरी 24 -- भवाली। वीकेंड के चलते रविवार को कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए शटल सेवा चलाई जाएगी। जो भवाली सेनेटोरियम, भीमताल विकास भवन मैदान से संचालित होगी। इसके माध्यम से श्रद्धालुओं को कैंची धाम भेजा जाएगा। भवाली कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि वीकेंड पर यातायात का दबाव काफी बढ़ जाता है। जाम की स्थिति से बचने और श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शटल सेवा की व्यवस्था की गई है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है, कि वे अपने निजी वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कर शटल सेवा का उपयोग करें, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। टैक्सी यूनियन उपाध्यक्ष संजय लोहनी ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नियमों का पालन कर वे यात्रा को सुरक्षित और सहज बनाएं।

ह...