हल्द्वानी, जनवरी 21 -- हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से बाबा नीब करौरी के दर्शन को कैंची धाम पहुंचा एक युवक वापसी में लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ढूंढखोज शुरू कर दी है। बहादुरगंज, शाहजहांपुर निवासी प्रदीप कुमार दीक्षित ने बताया कि उनका भाई विनीत कुमार दीक्षित दो जनवरी को नीम करौरी बाबा के दर्शन को नैनीताल आया था। अगले दिन हावड़ा काठगोदाम ट्रेन वह घर लौट रहा था। लेकिन पांच जनवरी तक भी घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जीआरपी थानाध्यक्ष कमल कोरंगा ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...