नैनीताल, फरवरी 10 -- नैनीताल l मेरा युवा भारत नैनीताल, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आयोजित पांच दिवसीय अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम दूसरे दिन भी जारी रहा l जिसमें युवाओं को कैंची धाम और एरीज का भ्रमण कराया जाएगा l हार्मिटेज भवन में आयोजित युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के के दूसरे दिन मंगलवार को प्रतिभागियों को कैंची धाम और एरीज का भ्रमण कराया जाएगा l मई युवा भारत की उप निर्देशिका डॉल्वी तेवतिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में 37 प्रतिभागीयों ने प्रतिभाग किया l जिसमें बिहार के मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पटना, वैशाली एवं बेगूसराय से 7-7 युवा एवं दो ग्रुप लीडर, मुजफ्फरपुर से चंदन एवं वैशाली से श्वेता, प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया है l कार्यक्रम के दूसरे दिन सभी युवाओं को कैंची धाम और एरीज का भ्रमण कराया जा रहा है l

हि...