नैनीताल, दिसम्बर 7 -- भवाली, संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में रविवार को बाबा नींब करौरी के दर्शन को आई एक महिला पर्यटक के ऊपर पहाड़ी से पत्थर आ गिरा। जिससे बचने की कोशिश में महिला खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि महिला को हल्की चोटें आईं। उसे सीएचसी भवाली में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कैंची धाम में वीकेंड के चलते रविवार को भी श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ रही। मेरठ के शास्त्री नगर की रहने वाली काजल पत्नी मोहित और कुछ अन्य पर्यटक कैंची धाम के पास सड़क किनारे पैदल चल रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी से पत्थर आ गिरा, जिससे बचने के चक्कर में काजल सड़क के नीचे की ओर खाई में गिर पड़ी। लोगों ने मिलकर उन्हें खाई से बाहर निकाला। एसएसआई आसिफ खान बताया कि महिला को खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. रमेश कु...