नैनीताल, दिसम्बर 23 -- भवाली। राजकीय जूनियर हाईस्कूल कैंची निगलाट के छात्र धवल कुमार ने लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिक्षक बीएन उपाध्याय ने बताया कि जिले से तीन बच्चों का चयन हुआ था। जिसमें बेतालघाट ब्लॉक के धवल भी शामिल रहे। इस उपलब्धि पर उनको ग्राम प्रधान सीमा आर्या, ग्रामीणों और स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राशि बुधलाकोटी ने छात्र को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं और धवल के पिता सूरज कुमार व माता तुलसी देवी के योगदान की भी सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.