गाज़ियाबाद, दिसम्बर 18 -- गाजियाबाद। कलेक्ट्रेट परिसर में जाति प्रमाण पत्र और मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे जिला एमएमजी के चिकित्साधिकारी के साथ गाली-गलौच और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में चिकित्साधिकारी ने कविनगर थाने में केस दर्ज कराया है। डॉ. एके दीक्षित का कहना है कि वह जिला एमएमजी अस्पताल में चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। चार जुलाई 2025 को वह डॉ. पुरु दहिया और पंकज शर्मा के साथ डॉ. पुरु का जाति प्रमाण-पत्र तथा मूल निवास प्रमाण-पत्र बनवाने कलेक्ट्रेट आए थे। दोपहर करीब ढाई बजे सीबीआई अधिवक्ता चैंबर के पास पहुंचे तो वहां मौजूद भारती ठाकुर और उसकी मां पुष्पा ठाकुर ने उन्हें देखकर गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान पुष्पा ठाकुर ने धमकी दी कि उनके खिलाफ दर्ज कराए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.