गाज़ियाबाद, मई 19 -- लोनी, संवादाता। थाना लोनी बार्डर क्षेत्र में छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी ने युवती को केस वापस न लेने पर धमकी दी है। पीड़िता की शिकायत पर शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बार्डर थाना क्षेत्र की कालोनी में रहने वाली युवती ने बेहटा हाजीपुर निवासी मनीष उर्फ मोनू के खिलाफ दो वर्ष पहले छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कुछ समय बाद युवक ने रोहिणी दिल्ली में दिन दहाड़े सर्राफ की दुकान पर गन प्वाइंट पर लूट की घटना को अंजाम दिया था, जिसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तीन माह पूर्व मोनू रोहिणी जेल से छूटा और तभी से पीड़िता को व्हाट्सएप कॉल और मैसेज करके केस वापस लेने की धमकी दे रहा है। केस वापस न लेने पर आरोपी ने युवती व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। युवती न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.