नई दिल्ली, फरवरी 6 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। हर्ष विहार इलाके में पड़ोसियों ने केस वापस नहीं लेने पर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला किया। घायलों को उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ितों के बयान पर पुलिस ने पड़ोसियों जोगिंदर, कार्तिक, शिवम, गीता और पूजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित दिनेश वर्मा परिवार के साथ हर्ष विहार इलाके में रहते हैं। आरोप है कि 30 जनवरी की वह बेटे कृष के साथ सुबह पार्किंग में खड़ी कार को बाहर लाए और साफ करने लगे। सुबह 7:40 बजे जोगिंदर व उसके परिजन दोनों के साथ मारपीट करने लगे और लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। साथ ही धमकाते हुए कहा कि वे अगर आईपीसी 307 के तहत दर्ज एक अन्य मामले को वापस नहीं लेंगे तो उन्हें जान से मार देंगे।

हिंदी हिन्दुस...