रांची, नवम्बर 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड पुलिस के दारोगा रामसुधीर सिंह को खूंटी से जिलाबदर कर दिया गया है। प्रशासनिक आधार पर निलंबन के दौरान रामसुधीर का तबादला खूंटी जिला बल से सिमडेगा कर दिया गया है। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। खूंटी एसपी की रिपोर्ट के आधार पर दारोगा के खिलाफ मुख्यालय ने कार्रवाई की है। गौरतलब है कि दारोगा रामसुधीर सिंह का जिस व्यक्ति के परिवार के साथ जमीन को लेकर बीते तीन दशकों का विवाद चल रहा था, उसे अफीम की खेती के आरोप में बदले की भावना से आरोपी बना दिया। पीड़ित व्यक्ति के भाई ने जब मामले की शिकायत की, तब खूंटी एसपी ने पूरे मामले की जांच एसडीपीओ से करायी तो सनसनीखेज खुलासा हुआ था। खूंटी एसपी ने जानबूझकर कर्तव्य में लापरवाही, पद के दुरुपयोग और पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप ...