गिरडीह, मार्च 22 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। भाजपा नेत्री और जिप अध्यक्ष के छोटा पुत्र आशीष कुमार के साथ छोटकी खरगडीहा चौक पर घटित मार पीट की घटना में संलिप्त एक आरोपी की गिरफ्तारी और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की लगातार छापामारी से लोग परेशान हैं। इस मामले पर पहल करने की बजाय भाजपा संगठन की चुप्पी से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। जिससे भाजपा संगठन के दरकने से इंकार नहीं किया जा सकता है। भाजपा नेत्री के पुत्र द्वारा थाना में दर्ज कराए गए मुकदमा में शत प्रतिशत आरोपी भाजपा समर्थित बताया जाता है। फिर भी भाजपा के शीर्ष द्वारा इस मामले पर किसी प्रकार की कोई पहल नहीं हो रही है। इससे निकट भविष्य में संगठन पर इसका असर पड़ सकता है। बात इतने में ही खत्म नहीं होती है। भाजपा के शीर्ष स्थान पाकर गांडेय विधानसभा के चुनाव में रनर रही भाजपा नेत्री औ...