धनबाद, जनवरी 8 -- धनबाद/मैथन, हिन्दुस्तान टीम। केसों के निष्पादन में धनबाद जिला पूरे राज्य में अव्वल रहा। अपराध नियंत्रण के साथ लंबित केसों के निष्पादन में धनबाद पुलिस का झारखंड में बेहतर प्रदर्शन रहा। मैथन के डीवीसी गेस्ट हाउस में बुधवार को आयोजित साल की प्रथम अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी प्रभात कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिसंबर महीने में जिले में कुल 487 केस दर्ज हुए, जबकि 596 केसों का निष्पादन किया गया। वहीं 2025 में कुल 6,415 केस दर्ज हुए, जिनमें से 5,275 केसों का निष्पादन किया गया। लिहाजा लंबित केसों की संख्या घटकर 2,133 रह गई है। थाना प्रभारियों को लक्ष्य देते हुए कहा कि मार्च-2026 के अंत तक लंबित केसों की संख्या को 15 सौ से नीचे लाया जाएगा। सरस्वती पूजा को लेकर विशेष चर्चा हुई। पूजा के नाम पर जबरन चंदा वसूलने वालों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.