कुशीनगर, मार्च 23 -- दाहूगंज, हिन्दुस्तान संवाद। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के टड़वा फोरलेन पर ग्रामीणों ने शुक्रवार की पूरी रात शव रख कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने शव को फोरलेन से हटा कर दाहूगंज-टड़वा मार्ग पर रखवा कर आवागमन बाधित होने से बचाया। शुक्रवार की पूरी रात तीन थाने की पुलिस और ग्रामीणों के बीच गहमागहमी बनी रही। 16 घंटा बाद सीओ के हस्तक्षेप से तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज होने के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार हुआ। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा मुरलीधर निवासी अमित राय पुत्र सुग्रीव राय उम्र 24 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मां मंजू राय ने शुक्रवार को पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बेटा खुदुरा गांव के निकट खेत देखने गया था। वहां के लोगों ने खेत में कूड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.