भदोही, दिसम्बर 18 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। भदोही शहर स्थित मदरसा में एक शिक्षक की फर्जी नौकरी करने का मामला संज्ञान में आते ही अल्पसंख्यक विभाग की सख्ती बढ़ गई है। पूर्व की जांच में भदोही शहर स्थित अरबिया मदीनतुल इल्फा पीरखांपुर में एक शिक्षक की नौकी फर्जी मिली है। मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए जिला अल्पसंख्यक अधिकारी रमेश चंद्र ने उत्तर प्रदेश मदरसा परिषद को पत्र भेजा है। स्वीकृति मिलने पर फर्जी नियुक्ति पर नौकरी करने वाले शिक्षक व प्रबंधक पर विभागीय कार्रवाई करते हुए केस दर्ज होगा। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि उक्त मदरसा में कुटरचित अभिलेख से नौकरी दी गई थी। मदरसा बोर्ड की रजिस्ट्रार अंजना सिरोही की जांच में यह मामला सामने आया है। इसी मदरसे के दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व 10 शिक्षकों के अभिलेखों की जांच चल रही है। सभ...