मधुबनी, फरवरी 12 -- मधुबनी । कैसे डिस्पोजल के मामले में अव्वल आए नगर थाना के पुलिस अफसर सहित 20 अनुसंधानकर्ता को क्राइम मीटिंग में एसपी ने सम्मानित किया। बीते जनवरी महीने में पांच अथवा उससे अधिक मुकदमें की जांच पूरी कर कोर्ट में अंतिम प्रपत्र दाखिल करने वाले नगर थाना के दारोगा राकेश कुमार पासवान,पंकज कुमार रजक, राजकिशोर राम, उपेंद्र सिंह,देवेंद्र कुमार गिरी, मिताली कुमारी को पुरस्कृत किया गया। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि जनवरी 2026 में जिले में 1167 मुकदमों का निष्पादन किया गया। पांच अथवा उससे अधिक मुकदमों का निष्पादन करने वाले 20 पुलिस अफसरों को पुरस्कृत किया गया। नगर थाना के पुलिस अफसर सबसे अधिक केस का डिस्पोजल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.