देवरिया, मई 30 -- देवरिया। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती में जिले के 973 युवाओं का चयन हुआ है। जून माह में इन्हें प्रशिक्षण के लिए जाना है, लेकिन जिले के 11 युवाओं के शरीर पर खाकी वर्दी चढ़ने में दिक्कत आने लगी है। कारण उनके ऊपर विभिन्न थानों में दर्ज केस है। चरित्र सत्यापन में इसकी पुष्टि होने के बाद एसपी कार्यालय से इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है। अगर जिलाधिकारी कार्यालय से अनुमति मिली तो वह प्रशिक्षण के लिए जाएंगे, वरना उनके शरीर पर खाकी चढ़ने का ख्वाब अधूरा रह जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस अभ्यर्थी भर्ती के लिए हाल ही में अन्य प्रक्रियाएं पूरी हुई है। जिले के 973 अभ्यर्थियों का इस भर्ती में चयन हुआ है। जिसमें 138 महिला अभ्यर्थी हैं। सभी की इसी महीने स्वास्थ्य जांच पूरी हुई है। अब इनका चरित्र सत्यापन थाने से चल रहा है। अगले महीने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.