मुजफ्फरपुर, जनवरी 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। माड़ीपुर सहनी टोला निवासी राजेश कुमार ने केस नहीं उठाने पर आरोपितों की ओर से धमकी देने की शिकायत काजी मोहम्मदपुर थाने में की है। उसने पुलिस को बताया कि 14 जनवरी की रात करीब 11:35 बजे मोहल्ले के दो युवक उनके घर के मुख्य गेट पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। केस नहीं उठाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। बताया कि एक आरोपी के खिलाफ उन्होंने पहले भी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...