पूर्णिया, मार्च 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। समाहरणालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान केस अनुसंधान एवं समय पर चार्जशीट दाखिल करने पर एसपी कार्तिकेय के शर्मा का खास फोकस रहा। समीक्षा में पाया गया कि जिले में 3100 के आसपास केस पेंडिंग हैं। इसके जल्द निष्पादन करवाने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। इसके लिए केस अनुसंधान एवं पर्यवेक्षण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। बैठक में होली के लेकर चर्चा चली। इस दौरान होने वाले कार्यक्रमों की एसपी ने जानकारी ली। उन्होंने पर्व के दौरान हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान सभी एसडीपीओ, अंचल इंस्पेक्टर एवं एसएचओ उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.