कानपुर, फरवरी 4 -- केस्को ने पी रोड के बनखंडेश्वर मंदिर चौराहे के पास पानी की पाइप लाइन ही तोड़ डाली। इससे एक घर में इतना पानी भर गया कि मुसीबत खड़ी हो गई। मकान मालिक की शिकायत पर तत्काल पहुंची जलकल की टीम ने मौके पर खुदाई करके पाइप लाइन जोड़ दी मगर इस प्रक्रिया में कई घंटे लग गए। इस मामले में जलकल ने केस्को को पत्र के जरिए नोटिस भेजा है जिसमें कहा गया है कि इस काम से हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई करें। पी रोड पर रहने वाले शरद बाजपेई ने जलकल के कंट्रोल रूम में कॉल करके यह बताया कि उनके घर में पानी की धार चल रही है। कहीं पाइप लाइन टूटी हुई है। इसे जल्दी चेक कराएं नहीं तो बड़ी मुसीबत खड़ी हो जाएगी। इसके बाद जलकल के महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी के निर्देश पर इंजीनियरों की टीम पहुंची। खुदाई कराने पर चार इंच की पाइप लाइन के बीच से केस्को का केबिल निक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.