कानपुर, जनवरी 5 -- केस्को के बिजली बिल भुगतान और रीचार्ज कराने के लिए कैश कलेक्शन की व्यवस्था निजी कंपनी को देने के विरोध में सोमवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदर्शन किया। इसके साथ ही इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025, कर्मचारियों पर उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयों को वापस न लेने, विभागीय कर्मचारियों के घरों पर मीटर लगाए जाने के विरोध में परेड बिजलीघर पर प्रदर्शन हुआ। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 और निजीकरण के विरोध में देश भर के लगभग 27 लाख बिजली कर्मी 12 फरवरी को एक दिन की हड़ताल करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.