कानपुर, नवम्बर 29 -- कानपुर, मुख्य संवदादाता। अभी दो दिन शहर के उत्तरी इलाके में लोगों को पेयजल संकट से मुक्ति मिली ही थी शनिवार को फिर से दिक्कत खड़ी हो गई। इस बार केस्को के ट्रांसफॉर्मर में हुए फॉल्ट से भैरो घाट पंपिंग स्टेशन से बेनाझाबर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक कच्चा पानी ही नहीं पहुंच सका। इस वजह से 20 लाख की आबादी को फिर से शनिवार की शाम को पीने का पानी नहीं मिल सका। जलापूर्ति ठप रही। भैरो घाट स्थित रॉ वाटर पंपिंग स्टेशन पर केस्को के सब स्टेशन में स्थापित 5 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर की बुशिंग में दिक्कत आ गई। इस वजह से पंपिंग स्टेशन चालू ही नहीं हो सका। यहां से दोपहर में जो कच्चा पानी बेनाझाबर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक भेजा जाता है उसे ट्रीट करके शहर में आपूर्ति की जाती है। कच्चा पानी नहीं गया तो प्लांट से भी आपूर्ति प्रभावित हो गई। केस्क...