सीवान, जनवरी 24 -- सीवान। जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 में किसान क्रेडिट कार्ड वितरण को लेकर जिले की स्थिति चिंताजनक तस्वीर पेश कर रही है। सिंतबर 2025 तक की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जहां केसीसी नवीनीकरण के क्षेत्र में जिले का प्रदर्शन अपेक्षाकृत संतोषजनक रहा है। वहीं नए किसान क्रेडिट कार्ड निर्गत करने में जिले की प्रगति बेहद धीमी दर्ज की गई है। इसका सीधा असर किसानों की कृषि गतिविधियों और समय पर ऋण उपलब्धता पर पड़ रहा है। गौर करने वाली बात है कि सितंबर 2025 तक जिले में नए किसान क्रेडिट कार्ड के लिए 23 हजार 942 किसानों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लेकिन इसके मुकाबले अब तक सिर्फ 335 किसानों को ही केसीसी जारी किया जा सका है। इसके माध्यम से लगभग 1027 करोड़ की राशि का वितरण हुआ है। यह संख्या के आधार पर महज 8.63 प्रतिशत और राशि के आधार पर 4...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.