सराईकेला, दिसम्बर 23 -- खरसावां, संवाददाता। खरसावां सभागार में केसीसी आवेदन प्राप्ति के लिए शिविर का आयोजन किया गया। विभिन्न गांवों से पहुंचे 30 किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के लिए आवेदन दिया। मौके पर एलडीएम वरुण चौधरी ने कहा कि केसीसी किसानों को उनके कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त और समय पर ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। किसानों को अत्यंत रियायती दर पर ऋण उपलब्ध होता है। उन्होंने कहा कि एक लाख तक के लोन में एलपीसी की जरूरत नहीं है। एक लाख से अधिक लोन लेने वाले किसानों को एलपीसी करवाना होगा। एलडीएम ने शत-प्रतिशत किसानों को केसीसी लाभ दिलाने का निर्देश दिया। बीडीओ प्रधान माझी ने कहा कि केसीसी के माध्यम से किसानों को कम ब्याज दर पर समय पर ऋण, खेती से जुड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति, बीज, खाद, कीटनाशक एवं अन्य कृषि उपकरण क...