रांची, फरवरी 24 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज, बरियातू के तत्वावधान में मंगलवार को करमचंद भगत (केसीबी) महाविद्यालय, बेड़ो के सभागार में निदेशक डॉ दर्शना गोपा मिंज की अगुवाई में कानून से संबंधित संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ डेलोमई सांगा ने की। संगोष्ठी में महाविद्यालय के विद्यार्थियों को कानून से संबंधित महत्वपूर्ण और गूढ़ जानकारी दी गई। इस दौरान कई कानूनविदों ने विद्यार्थियों को कानून की अहम बारीकियों से अवगत कराया। मौके पर बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज के नामांकन प्रभारी जावेद के अलावा केसीबी कॉलेज के शिक्षकों में डॉ साधना कुमारी, डॉ सरबानी चक्रवर्ती, डॉ आशा रानी, डॉ मीना पूर्ति और सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.