मोतिहारी, फरवरी 16 -- रक्सौल,नगर संवाददाता। शहर के केसीटीसी कॉलेज परिसर में वसंत ऋतु के आगमन पर भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सन्त साह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य श्री साह ने लोकगीत से किया,उन्होंने वसंत ऋतु के आगमन पर प्रकाश डालते हुए, इसके महत्व पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि वसंत ऋतु में पृथ्वी फसलों के पीले चादरों से ढक जाती है तथा भोर में कोयल की सुहावनी कूक से लोग बिछावन छोड़कर कोयल की वाणी को सुनने को मजबूर हो जाते हैं,वसंत ऋतु में बुढ़े भी जवान हो जाते हैं,वही पूर्व आर डी डी ब्रजेश ओझा की गायन - वादन की प्रस्तुति ने शमां बांध दिया। गायन वादन प्रो अमित कुमार,प्रो काजल कुमारी, सहायक कुमार अमित ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। तबला वादक गुल्ली प्रसाद की अनोखी आवाज ने सभी लोगों को झूमने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.