गोरखपुर, फरवरी 16 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरक्ष क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग बी-डिवीजन के मुकाबले में सोमवार को केसीए ब्लू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोरक्ष स्पोर्ट्स एकेडमी को 106 रनों से मात दी। मैच में केसीए ब्लू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए, जिसके जवाब में गोरख्स स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम मात्र 75 रनों पर सिमट गई। केसीए ब्लू की ओर से शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए साहिल पासवान को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। साहिल ने गेंदबाजी में तीन अहम विकेट लेने के साथ बल्लेबाजी में भी उपयोगी योगदान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...