रांची, नवम्बर 17 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत सोमवार को केसीए जूनियर और वीबीसीए के बीच खेले गए मुकाबले में केसीए जूनियर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए वीबीसीए की टीम ने 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। टीम की ओर से अथर्व राज ने बेहतरीन 50 रन की पारी खेली, जबकि अंकुश ने 13 और सुवियांकित ने 10 रन बनाकर टीम के स्कोर को संभाला। केसीए जूनियर की ओर से गेंदबाजी में उज्जवल कुमार ने घातक स्पेल करते हुए 4 विकेट चटकाए। उनके अलावा कुणाल कुमार ने 2, जबकि रवि गोप और सौरभ उरांव ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए जूनियर की टीम ने आक्रामक शुरुआत करते हुए 19 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 150 रन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.