मैनपुरी, जनवरी 8 -- मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में नगर के क्रिश्चियन मैदान पर महाराजा तेजसिंह ऑल यूपी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। बुधवार को खेले गए पूल बी के दूसरे मैच में डीसीए फिरोजाबाद ने केसीए कानपुर की टीम को 55 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। फिरोजाबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 170 रन बनाए। आनंद राज ने 72, अभि कुशवाह ने नाबाद 43 और वकार अहमद ने 30 रनों की पारी खेली। कानपुर के दिव्यांशु पांडेय ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर की टीम 16 ओवर में 115 रन ही बना सकी। हरीश ने 28, आदर्श ने 14 और दिव्यांशु पांडेय ने 11 रन बनाए। फिरोजाबाद के शोएब और विजेंद्र ने तीन-तीन, हमजा ने दो विकेट लिए। इससे पहले सेंट मेरीज स्कूल के प्रबंधक दीपक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.