कानपुर, जनवरी 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन ने पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर मैदान में महिला मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया। केसीए ए और केसीए बी की टीम के बीच हुए मुकाबले में केसीए ए की टीम विजेता बनी। केसीए ए ने 28.4 ओवर में 127 रन बनाए। जवाब में उतरी केसीए बी की टीम 31.1 ओवर में 108 रन पर ही सिमट गई। केसीए ए की जीत में अहम योगदान शिबू पाल सिंह ने 72 रन बनाकर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...