कानपुर, फरवरी 18 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में बुधवार को पहले मैच में केसीए एकेडमी ने कानपुर साउथ एकेडमी को चार विकेट से मात दी। दूसरे मैच में एसबीएस एकेडमी ने एचएस एकेडमी को सात विकेट से हराया। किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए मुकाबले में कानपुर साउथ एकेडमी ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन बनाए। टीम से तेजस वर्मा ने 28 रन, अर्पित व सार्थक अग्रवाल ने 26-26 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सिद्धार्थ वर्मा ने चार व अनमोल श्रीवास्तव ने तीन विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए केसीए एकेडमी ने 29.5 ओवर में छह विकेट पर 147 रन बनाकर मैच जीता। जीत में सचिन सोनकर ने नाबाद 81 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली व मोहल राय ने 32 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आदित्य श्रीवास्...