मुरादाबाद, दिसम्बर 24 -- मुरादाबाद। केसीएम स्कूल में प्रत्येक वर्ष की भांति क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों द्वारा मधुर क्रिसमस गीत प्रस्तुत किए गए। ईसा मसीह के जन्म दिवस पर नन्हे-मुन्ने बच्चे सांता क्लॉज की वेशभूषा में सजे नजर आए। बच्चों ने 'मैरी क्रिसमस' पर कविताएं सुनाईं और सांता क्लॉज के चित्रों को रंगों से सजाया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए प्रेम, शांति और एकता का संदेश दिया। निर्णायक रमा त्यागी और रूवी गुप्ता रहीं, जबकि संचालन वीना गिरधर ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.