शाहजहांपुर, नवम्बर 16 -- फोटो 13: तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते किसान। कलान। केसरिया हिंदू वाहिनी के बैनर तले किसानों ने तहसीलदार सगीर अहमद को मुख्यमंत्री के नाम पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि छुट्टा गोवंश लगातार किसानों की हरी फसलों को नष्ट कर रहे हैं। कई गोवंश पर ट्रैकिंग टैग लगे होने के बावजूद उन्हें पकड़ने की ठोस व्यवस्था नहीं हो पा रही है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सात दिन के भीतर समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो किसान और पदाधिकारी तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन करने को विवश होंगे। पदाधिकारियों ने प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.