मोतिहारी, अक्टूबर 23 -- केसरिया,निसं। केसरिया में मिट्टी धंसने से गुरुवार सुबह एक महिला की मौत हो गयी। मृतका केसरिया थाना क्षेत्र के पूर्वी सरोतर पंचायत अंतर्गत चांद परसा गांव के वार्ड नंबर 10 निवासी अमिरका राम की 58 वर्षीय पत्नी मिन्नी देवी थी। वह छठ पर्व को लेकर घर की पोताई और चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लाने गयी थी। इसी दौरान, गड्ढे में मिट्टी धंसने से दबकर उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार की सुबह मिन्नी देवी अपने गांव की कुछ अन्य महिलाओं के साथ मिट्टी लाने के लिए पास के चंवर में गई थी। सभी महिलाएं अपने घरों में छठ पर्व की तैयारी को लेकर दीवार पोतने और चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी खोद रही थीं। इसी दौरान मिन्नी देवी मिट्टी निकालने के लिए गड्ढे में उतरीं, तभी अचानक ऊपर से मिट्टी का बड़ा हिस्सा टूटकर उनके ऊपर गिर पड़ा। मिट्टी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.