मोतिहारी, जनवरी 5 -- केसरिया, निज संवाददाता। केसरिया थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर मुख्य बाजार स्थित सोनू ज्वेलर्स नामक आभूषण की दुकान में शनिवार की रात चोरी की घटना हुई। चोरों ने दुकान में सेंधमारी कर करीब सात लाख से अधिक मूल्य के सोने चांदी के आभूषण चुरा लिये। सूचना पाकर पहुंचे चकिया डीएसपी संतोष कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की छानबीन की। स्वर्ण व्यवसायी सोनू कुमार ने बताया कि रविवार को कर्मी जब दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि दीवार में सेंध मार कर दुकान में रखी करीब सात लाख से अधिक मूल्य के जेवर की चोरी कर ली गई है। चोर सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर भी अपने साथ ले गये हैं। चोरों द्वारा दुकान में सेंध मारने से पहले शटर तोड़ने का भी प्रयास किया गया जो असफल रहा। उसके बाद चोरों ने सेंधमारी कर घटना को अंजाम दिया। चोरी के बाद जेवर का ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.